विदेशी राजनयिकों के दौरे पर श्रीनगर में फायरिंग, मुस्लिम जांबाज फोर्स J&K ने ली हमले ज़िम्मेदारी

फीचर्डविदेशी राजनयिकों के दौरे पर श्रीनगर में फायरिंग, मुस्लिम जांबाज फोर्स J&K...

Date:


विदेशी राजनयिकों के दौरे पर श्रीनगर में फायरिंग, मुस्लिम जांबाज फोर्स J&K ने ली हमले ज़िम्मेदारी

नई दिल्ली: विदेशी राजनयिकों के दौरे के बीच श्रीनगर के सोनवर इलाके में फायरिंग हुई है. फायरिंग वाली जगह से एक किलोमीटर दूर विदेशी राजनयिक ठहरे हैं. बताया जा रहा है कि हमले में डल झील के पास कृष्णा ढाबे का एक कर्मचारी जख्मी हुआ है.

मुस्लिम जांबाज फोर्स J&K ने ली ज़िम्मेदारी
बताया जा रहा है कि मुस्लिम जांबाज फोर्स J&K नाम के संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है. वहीं सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. इधर, पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया है.

आज ही पहुंचा का राजनयिकों का दल
ग़ौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में एक बार फिर यूरोपीय संघ का एक प्रतिनिधि समूह टूर पहुंचा है. यूरोप और अफ्रीका के करीब 20 राजनयिकों की टीम बुधवार को यहां पहुंची. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान यूरोपीय संघ का यह दल 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल कर रहा है.

जम्मू-कश्मीर के हालात का लेगी जायज़ा
बताया जा रहा है कि यूरोपीय संघ का डेलीगेशन जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की स्थिति का जायजा ले रहा और डीडीसी के नव-निर्वाचित सदस्यों, कुछ प्रमुख नागरिकों और प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक भी करेगा. यूरोपीय संघ के इस दौरे पर सियासत शुरू हो गई है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार कश्मीर मसले का अंतरराष्ट्रीयकरण कर रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...