पंजाब निकाय चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ़, हर तरफ ‘हाथ’ की छाप

फीचर्डपंजाब निकाय चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ़, हर तरफ ‘हाथ’ की...

Date:


पंजाब निकाय चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ़, हर तरफ ‘हाथ’ की छाप

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के बीच पंजाब में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इन चुनावों में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। सात नगर निकाय में से छह पर कांग्रेस का कब्ज़ा हो गया है। दूसरे शब्दों में इन चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया है। इसके साथ ही भाजपा के सहयोगी रही शिरोमणि अकाली दल को भी बड़ा नुकसान हुआ है। बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल का कब्जा था जो अब कांग्रेस के पाले में चला गया है।

53 साल बाद बठिंडा में जीत
कांग्रेस ने करीब 53 साल बाद बठिंडा में जीत दर्ज की है। ये लगभग 53 साल बाद हुआ है, जब बठिंडा में कांग्रेस पार्टी का मेयर बनेगा। इससे पहले बठिंडा नगर निगम में शिरोमणि अकाली दल का कब्जा था। गौरतलब है कि इस बार के नगर निकाय चुनाव किसान आंदोलन की छाया में हो रहे हैं। केंद्र द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से ही आंदोलन की शुरुआत हुई थी। यहां पर शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का भी जमकर विरोध किया गया था।

कांग्रेस का परचम लहराया
एक रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अब तक 1,815 वार्डों (नगरपालिका परिषदों) में से 1,199 और 350 नगर निगम सीटों में से 281 सीटें जीत ली हैं। वहीं, शिरोमणी अकाली दल ने 289 और 33 सीटें जीत ली है। बीजेपी ने नगरपालिका परिषदों की 38 और नगर निगम की 20 सीटें जीती है। आम आदमी पार्ट ने 57 और 9 सीटों पर जीत हासिल की है।

शिअद ने लगाया ज़ोर ज़बस्दस्ती का आरोप
वही, शिरोमणि अकाली दल की हार को लेकर नेता हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस और अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, हमारे वर्कर्स ने, उम्मीदवारों ने कांग्रेस की जोर ज़बरदस्ती का ज़बरदस्त मुकाबला किया। कांग्रेस पार्टी के साथ उन अफसरों को सचेत होने की जरूरत है, जिनका सहारा लेकर कांग्रेस ने ये ज़बरदस्ती की है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह गदगद
पंजाब में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस राज्य में हुए नगर निकाय चुनावों में भारी जीत के बाद गदगद है। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने राज्य के निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा कि इससे न केवल पंजाब सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों और कार्यक्रमों का सत्यापन हुआ है, बल्कि जनता ने प्रमुख विपक्षी दलों के जन-विरोधी कार्यों को पूरी तरह अस्वीकार किया है। आगे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, “मैं पंजाब के सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं कि आपने कांग्रेस पार्टी को समर्थन किया। ऐसे नतीजे कभी भी पहले किसी भी पार्टी को नहीं मिले हैं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...