चीन एलएसी पर बेहतर तरीके से तैयार है: पूर्व थल सेनाध्यक्ष

फीचर्डचीन एलएसी पर बेहतर तरीके से तैयार है: पूर्व थल सेनाध्यक्ष

Date:


चीन एलएसी पर बेहतर तरीके से तैयार है: पूर्व थल सेनाध्यक्ष

कहा- भारत को लद्दाख में चीन से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए

भारत और चीन की सेना के बीच लद्दाख सीमा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच लगातार जारी मेजर जनरल स्तर की वार्ता अभी तक बेनतीजा रही है, वहीँ 15 जून की घटना के बाद एलएसी पर सैनिकों की मौजूदगी और बढ़ी ही है। ऐसे में भारत के पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक ने चेतावनी दी है कि अगर बातचीत से तनाव कम नहीं हुआ, तो भारत को लद्दाख में चीन से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए, खासकर गलवान घाटी में। चीन एलएसी पर बेहतर तरीके से तैयार है। ऐसे में लद्दाख के कुछ अन्य हिस्सों में भी टकराव की स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

चीन पीछे हटने के मूड में नहीं
गौरतलब है कि जनरल मलिक ने ही करगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा कि चीन की एलएसी पर हरकतें सुनियोजित हैं और उनके बयान से भी साफ है कि वे पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। पिछले टकरावों से उलट इस बार चीन ने सीमा पर अपने भारी हथियार भी तैनात किए हैं। इनमें लॉन्ग रेंज वेपन्स जैसे मिसाइल भी शामिल हो सकती है।

20 जवानों की हुई थी शहादत
भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार देर रात हुई झड़प में हमारे 20 जवानों की जान चली गई थी। वहीं, कई अन्य घायल भी हुए थे। इस बीच भारतीय सेना ने साफ किया है कि घायल जवानों में अब किसी की भी हालत क्रिटिकल नहीं है। 18 सैनिक लेह के अस्पताल में हैं और वे 15 दिन में ड्यूटी पर लौट आएंगे। 58 अन्य जवान भी अस्पताल में ही हैं और वे एक हफ्ते के अंदर ही काम पर लौटेंगे। उन्हें कुछ छोटी मोटी चोटें ही आई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...