चाइल्ड पोर्नोग्राफीः 14 राज्यों के 77 शहरों में सीबीआई की रेड, 20 हिरासत में

फीचर्डचाइल्ड पोर्नोग्राफीः 14 राज्यों के 77 शहरों में सीबीआई की रेड, 20...

Date:


चाइल्ड पोर्नोग्राफीः 14 राज्यों के 77 शहरों में सीबीआई की रेड, 20 हिरासत में

  • ‘ओनली चाइल्ड सेक्स वीडियोज’ के नाम से बने वाॅट्सऐप ग्रुप की मिली जानकारी

नई दिल्ली। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 14 राज्यों के 77 शहरों में छापा मारकर 20 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान एक स्मार्टफोन में ‘ओनली चाइल्ड सेक्स वीडियोज’ के नाम से बने वाॅट्सएप ग्रुप की जानकारी मिलने के बाद सीबीआई की सक्रियता और बढ़ गयी है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई को बड़ी संख्या में पोर्नोग्राफी से जुड़े गैजेट्स, पेनड्राइव व लैपटाॅप भी मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। हिरासत में लिये गये आरोपियों की गिरफ्तारी किये जाने की संभावना बनी हुई है।

Read also: एप्पल आओएस में चाइल्ड अब्यूज का पता लगाने के लिए जोड़ने वाला फीचर : रिपोर्ट

बताया गया कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी का नेटवर्क भारत से 100 देशों तक फैला हुआ है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी की जांच के दौरान 14 नवंबर को 83 आरोपियों के खिलाफ 23 नामजद मुकदमे दर्ज किए गए थे। वहीं सीबीआई ने मंगलवार को 39 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिसमें तमिलनाडु- यूपी के 6, दिल्ली के 4, पंजाब के 2, बिहार के 5, राजस्थान- महाराष्ट्र-हरियाणा-ओडिशा के 3, आंध्र प्रदेश- छत्तीसगढ़-एमपी और हिमाचल प्रदेश से 1 आरोपित शामिल है। इन आरोपियों में से 7 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दरअसल सीबीआई को हिसार में आईपी लिंक से बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री इंटरनेट पर अपलोड करने के सबूत मिले थे। जिसके बाद उक्त आईपी एड्रेस के संचालनकर्ता का पता लगाकर हिसार में दबिश दी गयी थी। सिरसा और फतेहाबाद जिलों में भी कई जगहों पर सीबीआई ने दबिश देकर भारी मात्रा में इलेक्ट्रानिक गैजेट्स, मोबाइल, लैपटाप जब्त किए हैं।

Read also: राजस्थान पुलिस अश्लील वीडियो मामला: महिला कांस्टेबल गिरफ्तार

शुरुआती पूछताछ, सबूतों, व जांच में यह सामने आया है कि चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लायटेशन मैटेरियल की ट्रेडिंग में 50 से ज्यादा ग्रुप और 5000 से ज्यादा अपराधी चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूस मैटेरियल शेयर करने में संलिप्त हैं। अधिकतर ग्रुपों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related