कैबिनेट विस्तार: 15 कैबिनट और 28 राज्यमंत्रियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

फीचर्डकैबिनेट विस्तार: 15 कैबिनट और 28 राज्यमंत्रियों ने ली पद व गोपनीयता...

Date:


कैबिनेट विस्तार: 15 कैबिनट और 28 राज्यमंत्रियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में करीब डेढ़ घंटे तक चले शपथ ग्रहण समारोह में कुल 15 कैबिनट और 28 राज्यमंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. सबसे पहले महाराष्ट्र से बीजेपी सांसद नारायण राणे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. उनके बाद असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शपथ ली. इनके बाद एमपी के रहने वाले डॉ. वीरेंद्र कुमार ने शपथ ली. ये अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं. ये सातवीं बार लोकसभा चुनाव जीतकर आए हैं.

मध्य प्रदेश से राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पांचवें नंबर पर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. साल 2020 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. एमपी की कमलनाथ सरकार गिराने में इनकी अहम भूमिका रही थी. इससे पहले मनमोहन सिंह सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं.

आज के शपथ समारोह में कुल सात राज्य मंत्रियों को प्रोन्नत किया गया है.जबकि 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है. जेडीयू से आरसीपी सिंह और लोजपा से पशुपति कुनार पारस को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ समारोह से पहले सभी नए मंत्रियों को अपने आधिकारिक आवास पर राजनीतिक शूचिता का पाठ पढ़ाया है. पीएम आवास में इनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और राजनाथ सिंह भी मौजूद थे.

कैबिनेट मंत्री

1-नारायण राणे

2-सर्वानंद सोनोवाल

3-डॉ विरेंद्र कुमार

4-ज्योतिरादित्य सिंधिया

5-राम चंद्र प्रताप सिंह –आरसीपी सिंह

6-अश्विनी वैष्णव

7-पशुपति कुमार पारस

8-किरेन रिजिजू

9-राज कुमार सिंह

10-हरदीप सिंह पुरी

11-मनसुख मांडविया

12-भूपेंद्र यादव

13-पुरुषोत्तम रुपाला

14-जी किशन रेड्डी

15-अनुराग सिंह ठाकुर

राज्य मंत्री

16-पंकज चौधरी

17-अनुप्रिया सिंह पटेल

18-डॉ एसपी सिंह बघैल

19-राजीव चंद्रशेखर

20-शोभा करांदलाजे

21-भानू प्रताप सिंह वर्मा

22-दर्शना विक्रम जर्दोश

23-मीनाक्षी लेखी

24-अन्नपूर्णा देवी

25-ए. नारायणस्वामी

26-कौशल किशोर

27-अजय भट्ट

28-बी एल वर्मा

29-अजय कुमार

30-देवुसिंह चौहान

31-भगवंत खुबा

32-कपिल मोरेश्वर पाटिल

33-प्रतिमा भौमिक

34-डॉ सुभाष सरकार

35-भागवत किशन राव कराड

36-डॉ राजकुमार रंजन सिंह

37-भारती प्रवीण पवार

38-विशेश्वर टुडु

39-शांतनु ठाकुर

40-डॉ मुंजापारा महेंद्र भाई

41-जॉन बार्ला

42-डॉ एल मुरुगन

43-निशिथ प्रमाणिक

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related