बीजेपी को बच्चो की नहीं, अपनी इमेज की चिंता

फीचर्डबीजेपी को बच्चो की नहीं, अपनी इमेज की चिंता

Date:


बीजेपी को बच्चो की नहीं, अपनी इमेज की चिंता

सिंगापुर मामले पर मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल के बयान का किया बचाव

नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज यानी बुधवार डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “आज बीजेपी ने बहुत घटिया राजनीति शुरू की है. कल अरविंद केजरीवाल जी ने दो ट्वीट किये. एक तो सिंगापुर स्ट्रेन के बारे में और दूसरा बच्चों के बारे में. आज बीजेपी की जो प्रतिक्रिया सामने आई है उसे साफ हो गया है कि केजरीवाल जी को बच्चों की चिंता है और बीजेपी को सिंगापुर की चिंता है. बच्चों की वैक्सीन नहीं लाएंगे लेकिन सिंगापुर की चिंता करेंगे.”

लापरवाई का खामियाज़ा देश भुगत रहा है
सिसोदिया ने कहा, लंदन में एक नया स्ट्रेन आया था जिसके बारे में वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने सचेत किया था. भारत सरकार ने समय पर कदम नहीं उठाया और लापरवाही की वजह से आज देश उसकी वजह से खामियाजा भुगत रहा है. जो अलर्ट यह समझने के लिए था कि हम कुछ कदम उठाएं लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया और हजारों लोगों की जान चली गई. लंदन में आए स्ट्रेन के बाद भारत सरकार अलर्ट नहीं हुई.

Read also: फिलिस्तीन में इज़रायली आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र समेत मानवाधिकार संगठन मूकदर्शक बने हुए हैं : मौलाना कल्बे जवाद

मुद्दा सिंगापुर नहीं है मुद्दा बच्चे हैं
मनीष सिसोदिया ने कहा, आज फिर दुनिया भर के डॉक्टर और साइंटिस्ट चेतावनी दे रहे हैं यह बच्चों पर खतरा है यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट भी कह रहा है कि अगली लहर में बच्चों पर खतरा हो सकता है. लेकिन यह लोग बात को समझ ही नहीं रहे हैं. मुद्दा सिंगापुर नहीं है मुद्दा बच्चे हैं.

मोदी सरकार को इमेज मुबारक
उन्होंने कहा, आज आप किसी भी पेरेंट्स से बात कर लीजिए और उन से पूछिए कि उनको सिंगापुर की चिंता है या अपने बच्चों की चिंता है. सब मां-बाप कहेंगे कि हमें अपने बच्चों की चिंता है लेकिन बीजेपी और केंद्र सरकार को सिंगापुर की चिंता है. केंद्र सरकार और बीजेपी को विदेश में अपनी इमेज मुबारक हो, हम अपने बच्चों की चिंता करेंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...