भवानीपुर उपचुनाव: भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़त

फीचर्डभवानीपुर उपचुनाव: भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़त

Date:


भवानीपुर उपचुनाव: भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़त

  • टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का विरोध, दिलीप घोष वापस जाओ के नारे लगाए
  • सुरक्षाकर्मियों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बंदूक तान कर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को वहां से निकाला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को होने वाले भवानीपुर उपचुनाव में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच तनातनी का माहौल है। भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। दोनों की दलों के बीच तनातनी के माहौल में कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के बीच टकराव हो गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ धक्का-मुक्की किये जाने की बात भी सामने आई है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार की तुलना तालिबान शासन से की है। इस प्रकरण में चुनाव आयोग ने आज शाम तक राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

Read also: कलकत्ता हाईकोर्ट ने भवानीपुर उपचुनाव की अनिवार्यता पर उठाया सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने पद पर बने रहने के लिए विधानसभा चुनाव जीतना बेहद जरूरी है। क्योंकि पूर्वी मिदेनापुर जिले के मिदेनापुर सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ी ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गयीं थीं। बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेने वाली ममता बनर्जी को पदभार ग्रहण करने के 6 महीने के भीतर किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव जीतना अनिवार्य है। ऐसे में मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय ने ममता बनर्जी को चुनाव लड़ाने के लिये अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब ममता बनर्जी इस चुनाव में जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। उधर ममता बनर्जी को हराने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी हर संभव प्रयास कर रही है। क्योंकि ममता बनर्जी के चुनाव हारने पर उनके मुख्यमंत्री पद से हटते ही तृणमूल कांग्रेस कमजोर हो जाएगी। यह बात भाजपा और ममता बनर्जी दोनों को ही मालूम है। ऐसे में कांटे की टक्कर बन चुके भवानीपुर उपचुनाव में दोनों ही पार्टियों के लिए करो या मरो की स्थिति बन चुकी है।

Read also: कांग्रेस को झटका, 2 द्रमुक उम्मीदवारों ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भरा

गौरतलब है कि 30 सितंबर को भवानीपुर सीट पर उपचुनाव होने हैं जिसके लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था।आज कोलकाता में जादू बाबू बाजार में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई भिड़ंत में इस चुनाव के तनाव को सबके सामने ला दिया। बताया जाता है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दिलीप घोष वापस जाओ के नारे लगाए और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की भी की। दिलीप घोष के सुरक्षाकर्मियों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बंदूक तान कर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को वहां से निकाला। इस दौरान दिलीप घोष ने भी जय श्रीराम के नारे लगाए। बताया जाता है कि झड़प में कई भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हो गये हैं। इस झड़प को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने आज शाम तक राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related