कभी भी गिरफ्तार हो सकता है आशीष मिश्रा

उत्तर प्रदेशकभी भी गिरफ्तार हो सकता है आशीष मिश्रा

Date:


कभी भी गिरफ्तार हो सकता है आशीष मिश्रा

  • लखीमपुर हिंसा में आरोपी आशीष मिश्रा के सरेंडर करने की भी हैं संभावना
  • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमों का गठन

खीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना में 8 लोगों की मौत हो जाने के बाद विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर चौतरफा हमला बोल रखा है। किसानों और विपक्षी दलों के दबाव में आई योगी सरकार ने मृतकों के परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। वहीं मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी ना करने के आरोपों का सामना कर रही योगी सरकार ने अब आशीष मिश्रा पर शिकंजा कस दिया है। बताया जा रहा है कि आशीष मिश्रा की तलाश में कई टीमों का गठन कर दिया गया है जो जगह-जगह दबिश देकर आशीष की गिरफ्तारी का प्रसास करेंगी। माना जा रहा है कि दबिशों के बाद किसी भी समय आशीष की गिरफ्तारी या सरेंडर करने की खबर सामने आ सकती है।

Read also: लखीमपुर हिंसा मामले की निष्पक्ष तरीके से हो रही जांच : राज्यमंत्री मिश्रा

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले के तूल पकड़ने के साथ ही फरार हो गए आशीष मिश्रा ने अब तक ना तो पुलिस को कोई बयान दिया है और ना ही कोर्ट में सरेंडर किया है। आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी न होने को लेकर विपक्षी दल लगातार योगी सरकार पर सवाल उठा रहे थे। ऐसे में अब आशीष मिश्रा को गिरफ्तार करना प्रदेश सरकार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। बताया गया कि आशीष की गिरफ्तारी के लिए बनाई गयीं टीमें संभावित जगहों पर दबिशें डालेंगी।

Read also: लखीमपुर खीरी हिंसा: अमित शाह से मिले अजय मिश्रा

ऐसे में किसी भी समय आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी या सरेडंर करने की खबर आ सकती है। वहीं आशीष मिश्रा के पिता अजय मिश्रा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का कहना है कि मेरा बेटा सोच-समझकर निर्णय लेता है। अपने फैसले खुद लेने वाले आशीष को जब सामने आना होगा तो वह खुद आ जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...