अखिलेश नज़रबंद, किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली पर रोक, सपाइयों ने दी गिरफ्तारियां

फीचर्डअखिलेश नज़रबंद, किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली पर रोक, सपाइयों ने...

Date:


अखिलेश नज़रबंद, किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली पर रोक, सपाइयों ने दी गिरफ्तारियां

लखनऊ: किसानों के मुद्दे पर सियासी संग्राम उत्तर प्रदेश में भी जोर पकड़ने लगा है। अखिलेश यादव के आज निकलने वाले किसान यात्रा से पहले ही उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। अखिलेश यादव ने दिल्ली बॉर्डर पर हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज किसान यात्रा की घोषणा की थी।

पार्टी कार्यालय, घर के बाहर बैरीकेडिंग
अखिलेश यादव के किसान यात्रा के लिए निकलने से पहले ही यूपी पुलिस ने लखनऊ में सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी दफ्तर के आसपास का इलाका सील कर दिया। अखिलेश के घर के आसपास भी बैरीकेडिंग लगा दी गई और बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां
इस बीच खबर ये भी है कि सपा के दो नेता एमएलसी राजपाल कश्यप और आशु मलिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वे दोनों पार्टी दफ्तर जाने की कोशिश कर रहे थे। वहीँ सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारियां दीं हैं

कन्नौज में था कार्यक्रम
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सोमवार को कन्नौज जाने का कार्यक्रम था। हालांकि, वहां के जिलाधिकारी ने उनके कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। अखिलेश यादव का घर लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर है। उनके घर के बाहर निकलने वाले हर बाहरी रास्ते पर पुलिस ने बैरीकेडिंग की है। इलाके में पुलिस कि लगातार गश्त भी जारी है।

अखिलेश का ट्वीट
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, ‘क़दम-क़दम बढ़ाए जा, दंभ का सर झुकाए जा… ये जंग है ज़मीन की, अपनी जान भी लगाए जा।’ उन्होंने लोगों से भी ‘किसान यात्रा’ में शामिल होने की अपील की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...