नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को पांच खिलाडिय़ों को इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने के फैसले पर मुहर लगा दी. इसमें रोहित शर्मा (क्रिकेट), मरियप्पन टी (पैरा एथलीट), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगाट (रेसलिंग) और रानी रामपाल (महिला हॉकी) शामिल हैं. रोहित देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान पाने वाले चौथे क्रिकेटर होंगे. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह अवॉर्ड मिल चुका है.
तेंदुलकर थे पहले भारतीय क्रिकेटर
तेंदुलकर पहले भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्हें 1998 में खेल रत्न दिया गया था. धोनी को 2007 और कोहली को 2018 में वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के साथ यह पुरस्कार मिला था. इससे पहले 2016 में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, जिमनास्ट दीपा कर्माकर, रेसलर साक्षी मलिक और शूटर जीतू राय को दिया गया था.
साक्षी और चानू को अर्जुन अवार्ड नहीं
खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को पूर्व में खेल रत्न हासिल करने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया, जिससे इस साल यह पुरस्कार पाने वाले खिलाडिय़ों की संख्या 27 रह गई है. हालांकि देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिए जिन पांच खिलाडिय़ों के नामों की सिफारिश की गई थी खेल मंत्रालय ने उन्हेंं स्वीकार कर लिया है. पिछले सप्ताह जस्टिस (रिटायर्ड) मुकुंदकम शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 29 खिलाडिय़ों के नाम खेल मंत्रालय के पास भेजे थे. इस सूची में साक्षी मलिक और मीराबाई चानू का नाम भी शामिल था, लेकिन इन दोनों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने का अंतिम फैसला खेल मंत्री किरन रिजिजू पर छोड़ दिया गया था.
वर्चुअल होगा पुरस्कार समारोह
कोविड-19 महामारी के कारण पहली बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरण समारोह 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर वर्चुअल आयोजित किया जाएगा. जहां चयनित एथलीट, कोच और अन्य विजेता राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में इकट्ठे होने के बाद राष्ट्रपति भवन से लाइव जुड़ेंगे. खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘नीला (खेल रत्न के लिए) और लाल (अर्जुन पुरस्कार के लिए) ब्लेजर उनके पदकों के साथ (खेल रत्न विजेताओं के लिए) और कांस्य मूॢतयों (अर्जुन पुरस्कार विजेताओं के लिए) को समारोह से पहले दे दी जाएंगी. समारोह के दिन विजेता अपने नजदीकी साई सेंटर पर इकट्ठा होंगे और एक सामान्य हाल क्षेत्र में बैठे होंगे.
इन्हेंं मिलेंगे पुरस्कार –
राजीव गांधी खेल रत्न
रोहित शर्मा (क्रिकेट), मरियप्पन थंगावेलु (पैरा एथलीट), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगाट (कुश्ती), रानी रामपाल (हॉकी)
द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी)
धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (बॉक्सिंग), रोमेश पठानिया (हॉकी), कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी), विजय भालचंद्र मुनिश्वर (पैरा लिफ्टर), नरेश कुमार (टेनिस), ओमप्रकाश दहिया (कुश्ती)
द्रोणाचार्य पुरस्कार (रेगुलर कैटेगरी)
जूड फेलिक्स (हॉकी), योगेश मालवीय, (मलखंब), जसपाल राणा (निशानेबाजी), कुलदीप कुमार हंडू (वुशु), गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन)
अर्जुन पुरस्कार
अतानु दास (तीरंदाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, (बैडमिंटन), विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल), मनीष कौशिक, लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) इशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), अजय आनंत सावंत (घुड़सवारी), संदेश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह, दीपिका (हॉकी), दीपक (कबड्डी) सरिका सुधाकर काले (खो खो), दत्तू बबन भोकानल (रोइंग), मनु भाकर, सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), मधुरिका सुहास पाटकर (टेबल टेनिस) दिविज शरण (टेनिस), शिवा केशवन (ल्यूज), दिव्या काकरान, राहुल अवारे (कुश्ती), सुयश नारायण जाधव (पैरा तैराकी), संदीप (पैरा एथलीट), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)
ध्यानचंद पुरस्कार
कुलदीप सिंह भुल्लर, जिंसी फिलिप्स (एथलेटिक्स), प्रदीप गंधे, तृप्ति मुरगुंडे (बैडमिंटन), एन उषा, लक्खा सिंह (मुक्केबाजी), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), जे रंजीत कुमार (पैरा एथलीट), सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन), मंजीत सिंह (रोइंग), सचिन नाग (तैराकी), नंदन पाल (टेनिस), नेत्रपाल हुड्डा (कुश्ती) मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी ,पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़

