- भिंडरावाला की टी-शर्ट पहने हुए थे कुछ प्रदर्शनकारी
- किसानों से जरनैल सिंह भिंडरावाला भिंडरावाला का नहीं है कोई संबंध
लखीमपुर। लखीमपुर खीरी हिंसा में अलगाववादी साजिश होने की आशंका भी जताई जा रही हैै। लखीमपुर खीरी हिंसा के वायरल हो रहे वीडियो-फोटो में भाजपाईयों की गाड़ियों पर हमला करने वाले कुछ लोग भिंडरावाला की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। लाठी-डंडे लिये हुए यह लोग बेहद उग्र दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसानों के बीच में शामिल अलगाववादियों ने साजिशन इस घटना को अंजाम दिया है।
Read also: लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया
लखीमपुर खीरी हिंसा में नौ लोगों की मौत होेने के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक भूचाल आया हुआ है। एक ओर जहां विपक्षी दलों के नेता घटनास्थल पर पहुंचने की जद्दो-जहद कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार किसी भी दल के नेता को लखीमपुर खीरी पहुंचने का मौका नहीं दे रही। ऐसे में तनाव बढ़ता जा रहा है और लखीमपुर खीरी हिंसा की चपेट में पूरा प्रदेश आ चुका है।
इसी बीच लखीमपुर खीरी हिंसा से संबंधित वायरल हुए फोटो-वीडियो में इस घटना के पीछे अलगाववादी साजिश का एंगल भी सामने आ रहा है। वायरल हो रहे फोटो-वीडियो में किसानों के बीच जरनैल सिंह भिंडरावाला की टी-शर्ट पहने कुछ लोग भाजपाईयों की गाड़ियों पर हमला करते दिख रहे हैं। जरनैल सिंह भिंडरावाला का किसान आंदोलन से कोई संबंध न होने के बावजूद प्रदर्शनकारी उनकी फोटो लगी टी-शर्ट क्यों पहने हुए थे इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। यह चंद लोग ही हाथ में लाठी-डंडे लेकर उग्र विरोध कर रहे थे और बाकियों को भी उकसा रहे थे।
Read also: लखीमपुर खीरी हिंसा : कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे किसान
सच क्या है यह तो आगे की जांच में ही सामने आयेगा लेकिन प्रदर्शनकारियों का जरनैल सिंह भिंडरावाला की टी-शर्ट पहनना किसी अलगाववादी साजिश की ओर इशारा जरूर कर रहा है।

