राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा की टिप्पणी का समर्थन करने वाले हिन्दू दर्ज़ी कन्हैयालाल के कातिलों की रातों की नींद उड़ी हुई है, कन्हैया की हत्या करके खुशियां मना रहे गौस और रियाज़ के चेहरे पर अब हवाइयां उड़ रही हैं, वो जोश, वो जिहाद सब फुर्र हो चूका है, उन्हें तो बस अब इस बात की फ़िक्र है कि उनका अंजाम क्या होने वाला है, दोनों अब पूछते हुए नज़र आ रहे हैं कि क्या उन्हें फांसी होगी या उम्र क़ैद. दोनों को अब फांसी का फंदा रातों को नींद में दिखाई दे रहा है. NIA के हर सवाल के जवाब में उनका एक ही सवाल होता है कि उनका अंजाम क्या होगा।
अलकायदा और ISIS की शैली में कन्हैया की हत्या को अंजाम देने वाले इन दोनों हत्यारों से NIA पूछताछ कर रही है. इस्लामिक आतंकी संगठनों द्वारा ब्रेन वाश किये गए गौस और रियाज़ को अपने किये पर पछतावा नहीं है लेकिन सजा के बारे में सोच कर उनके हाथ पैर ज़रूर काँप रहे हैं. 28 जून को जब इन दोनों ने बर्बर हत्याकांड को अंजाम दिया था तो इन्हें पता नहीं था कि यह दोनों इतनी जल्दी पुलिस की पकड़ में आ जायेंगे, शायद इनके आकाओं ने इन्हें सुरक्षित निकालने का इनसे वादा किया हो. मगर ऐसा हो न सका, आज वो दोनों और उनके साथी NIA की कस्टडी में हैं. NIA उनसे असली साज़िशकर्ता के बारे में उगलवाने की कोशिश कर रही है.
Read also: Udaipur News Today: उदयपुर के दरिंदों ने खून से सनी तलवार और चेहरे पर मुस्कान का जारी किया वीडियो
NIA को उम्मीद है कि रियाज़ और गौस जल्द ही टूटेंगे और उनके सीने में दबे हुए राज़ बाहर आएंगे। इन दोनों की बातों से साफ़ लग रहा है कि इन्हें बहुत कड़ी सजा मिलने का एहसास है. और शायद इस बात का भी कि उन्होंने जो कुछ किया है वह इतना जघन्य कि उसकी कोई माफ़ी नहीं है और शायद इसीलिए वो कोई पछतावा भी नहीं जाता रहे हैं, हालाँकि जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियां इस बात को लेकर काफी चिंतित भी हैं , और इसीलिए काफी संभलकर कदम उठा रही हैं. बता दें कि उदयपुर में पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने कुछ अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसका कन्हैयलाल ने सोशल मीडिया पर समर्थन किया था. इसी बात को लेकर उसे धमकी मिली थी और 28 जून को उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी.

