मेरठ में बढ़ा कोरोना के नये स्ट्रेन का खौफ

मेरठ रीजनमेरठ में बढ़ा कोरोना के नये स्ट्रेन का खौफ

Date:

चार और लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन
ढाई साल की बच्ची के माता-पिता और रिश्तेदार संक्रमित

मेरठ। मेरठ में कोरोना के नये स्ट्रेन का खौफ बढ़ गया है। हाल ही में ढाई साल की बच्ची में मिले कोरोना के नये स्ट्रेन के बाद उसके माता-पिता, भाई और फूफा में भी कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने अब बलवंत नगर को भी सील कर दिया है। वहां पहले कोरोना संक्रमित पाये गये लोगों के सैंपल दिल्ली भेजे गये हैं जहां उनमें कोरोना के नये स्ट्रेन की जांच की जायेगी।

गौरतलब है कि टीपी नगर के संत विहार क्षेत्र में लंदन से लौटा परिवार रह रहा था। विदेश से आये लोगों की कोरोना जांच कराने के लिये चलाये गये अभियान के अन्र्तगत इस परिवार की भी जांच कराई गयी थी। परिवार के लोगों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन होने की आशंका के चलते इनके सैंपल दिल्ली की सेंट्रल लैब भेजे गये थे। आज शाम वहां से आई रिपोर्ट में परिवार की ढाई साल की बच्ची में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन होने की पुष्टि हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संत विहार इलाके को सील करा कर क्षेत्रवासियों के एंटीजन टेस्ट कराना शुरू कर दिया था। बच्ची से और लोगों में भी यह खतरनाक स्ट्रेन फैला होने की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने बच्ची के संपर्क में आने वाले 13 लोगों के सैंपल भी दिल्ली भेजे थे। इन सैंपलों में बच्ची के माता-पिता, भाई और फूफा की रिपोर्ट में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अभी बच्ची की बुआ की रिपोर्ट नहीं आयी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सीएमओ डा.अखिलेश मोहन ने बताया कि दिल्ली भेजे गये 13 सैंपलों मेें से पांच में कोरोना के नये स्ट्रेन होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं एक रिपोर्ट आनी बाकी है और बाकी 7 रिपोर्ट नेगेटिव आयी हैं। संत विहार कालोनी को पहले ही सील किया हुआ था और अब बलवंत नगर में भी एरिया को सील कर दिया गया हैै। वहीं सील किये इलाके में पहले मिले कोरोना संक्रमितों के सैैंपल भी दिल्ली भेजे जा रहे हैं ताकि नये स्ट्रेन की जांच की जा सके। सीएमओ ने कहा, कि संक्रमित परिवार को पहले से ही आइसोलेट किया हुआ था इसलिये संक्रमण फैलने की संभावना नहीं है। उन्होंने लोगों से न घबराने की अपील की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related