Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना का डर हुआ बेअसर, मानकों की धज्जियां उड़ा बाजारों में उमड़ रही भीड़


कोरोना का डर हुआ बेअसर, मानकों की धज्जियां उड़ा बाजारों में उमड़ रही भीड़

पारुल सिंघल

बीमारी से बचाव के लिए 4 बातों का रखना होगा पूरा ख़्याल

फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। उमंग और उल्लास के बीच जहां लोग जमकर त्योहारों की तैयारियां कर रहे हैं। वही बीते 2 साल से तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस का डर अब लोगों के जहन से गायब नजर आ रहा है। बाजारों में गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ रही हैं। प्रशासनिक अमला भी इसको लेकर ढीला पड़ गया है हालांकि कोरोना वायरस का खतरा अभी तक गया नहीं है। एक्सपर्ट तीसरी लहर को लेकर लगातार अलर्ट जारी कर रहे हैं। जबकि कहीं-कहीं कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भी बढ़ते नजर आ रहे हैं।

Read also: भारत में कोरोनावायरस के 14,348 नए मामले, 805 लोगों की मौत


प्रशासन नहीं बरत रहा सावधानी

कोरोना वायरस के खतरे को लेकर सिर्फ लोग ही बेखौफ नहीं हैं। जबकि प्रशासन भी इसको लेकर सावधानी नहीं बरत रहा है। सड़कों पर बाजारों में हर जगह भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही कहीं पर भी मास्क के नियम का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। लोग धड़ल्ले से सोशल डिस्टेंसिंग की बखिया उधेड़ रहे हैं। इन नियमों को लेकर प्रशासन कतई सचेत नहीं है। बढ़ती लापरवाही की वजह से वायरस फैलने का खतरा बरकरार है।


बीमारियों का भी डर

त्योहारी सीजन के साथ ही मौसम बदलने की शुरुआत हो चुकी है। गुलाबी ठंड जहां दस्तक दे रही है, वही कम्युनिकेबल डिसीज का खतरा भी बढ़ चुका है। डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी भी तबाही मचा रही है। ऐसे में भीड़ और लापरवाही की वजह से कई दूसरी बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। जिनसे बचकर रहना बहुत जरूरी है।

Read also: चिली में कोरोनावायरस के 2,205 मामले, 22 लोगों की मौत


इन 4 बातों का रखना होगा ख़्याल

कोरोना वायरस को लेकर की जा रही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की अपील भी बेअसर साबित हो रही है। जबकि बीमारी से लड़ने के लिए अभी भी तमाम एहतियात व सावधानी बरतने की जरूरत है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि त्योहारों की चमक और खुशियां फ़ीकी ना पड़े इसलिए बहुत जरूरी है, कि वायरस से निपटने के लिए 4 महत्वपूर्ण बातों का खास ध्यान रखा जाए। इसके तहत लोगों को चाहिए कि वह भीड़ में जाने से बचें। वही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी कड़ाई से पालन करें। साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें और वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।

Exit mobile version