Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में बढ़ रहा कोरोना का खौफ, लोग फिर भी बेखौफ


मेरठ में बढ़ रहा कोरोना का खौफ, लोग फिर भी बेखौफ

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या अब चिंता भी बढ़ाती जा रही है। जिले में गुरुवार को जहां 15 कोरोना संक्रमित मिले थे वहीं शुक्रवार को 21 नये कोरोना मरीज मिले थे। शनिवार को नये कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हो गयी। वर्तमान में मेरठ में कोरोना संक्रमित सक्रिय केस 88 हो गये हैं।

Read also: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ 85 लाख के पार

स्वास्थ विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 4211 सैंपल लिये गये। वहीं कुल 5189 सैंपलों की जांच हुई जिसमें 24 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब मेरठ में 88 कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इनमें से 9 कोरोना संक्रमितों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। वहीं 79 कोरोना संक्रमित होम आईसोलेशन में उपचार प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। आज दो मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। राहत इस बात की है कि फिलहाल संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

Read also: दिल्ली में फिर डराने लगा कोरोना, 2716 नए मामले, एक मौत दर्ज

मेरठ में बढ़ती जा रही कोरोना संक्रमितों की संख्या ने स्वास्थ विभाग को भी परेशानी में डाल दिया है। स्वास्थ विभाग लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाये रखने और बार-बार हाथ धोने के लिये जागरूक कर रहा है। मगर कोरोना के खौफ से बेखौफ लोग अभी कोविड गाइडलाइन का पालन करने को तैयार नहीं हैं। बीती रात नये साल का जश्न मनाने के लिये शहर के होटलों और विभिन स्थान पर हुए आयोजनों में लोगों ने बेपरवाह होकर भाग लिया। नये साल के जश्न में लोग कोरोना को मानों भूल ही बैठे हैं। वहीं बाजारों में उमड़ रही बेतहाशा भीड़ सामाजिक दूरी की तो बात छोड़िये, मास्क पहनने को भी तैयार नहीं है। लोगों की लापरवाही मेरठ महानगर को पहले की तरह बंदिशों का सामना करने पर मजबूर कर सकती है।

Exit mobile version