Champawat by-election: चम्पावत उपचुनाव में भाजपा का डर, अपने कार्यकर्ताओं को सुनाया नया फरमान

उत्तराखंडChampawat by-election: चम्पावत उपचुनाव में भाजपा का डर, अपने कार्यकर्ताओं को सुनाया नया...

Date:

देहरादून। चंपावत उपचुनाव में भाजपा डर गई है शायद यही वजह है कि भाजपा ने चम्पावत के लिए अपने कार्यकर्ताओं को नया फरमान सुनाया है। जिसमे किसी भी अनाधिकृत भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी को चम्पावत उपचुनाव में जाने पर रोक लगा दी है। 

भाजपा को चंपावत उपचुनाव में अपनी रणनीति में अपने ही कार्यकर्ता दिक्कत पैदा कर रहे है। जिससे बचने के लिए भाजपा ने चम्पावत में केवल उन्हीं भाजपा कार्यकर्तों और पदाधिकारियों को जाने की इजाजत दी गई है जिन्हें पार्टी ने वहां प्रचार करने की जिम्मेदारी दी है। बेवजह चंपावत विधानसभा में जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात सामने आ रही है।

Also read: Uttarakhand में BJP के 7 सांसदों में से Tirath Singh Rawat है सबसे आगे, 4 तो बिल्कुल फिसड्डी

दरअसल पिछले दिनों चंपावत उप चुनाव के प्रचार के लिए महिला मोर्चा की एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रही थी। जिसके बाद हाईकमान ने किसी भी अनाधिकृत भाजपा कार्यकर्ता को चुनाव प्रचार में जाने पर रोक लगा दी है। चम्पावत में बहुत से बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना चेहरा दिखाने के लिए चुनाव प्रचार के लिए अपने आप चंपावत पहुंच रहे थे। जिससे चुनाव प्रचार की रणनीति में कहीं ना कहीं भाजपा को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

Also Read : सावधान! fake travel agent के जाल में फंसने से पहले जान ले ये बात

आपको बता दे कि चंपावत में 31 मई को मतदान होना है। उससे पहले यहां चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंपी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की तरफ से इस उपचुनाव में ताल ठोक रही निर्मला गहतोड़ी के चुनाव प्रचार में पार्टी नेति कांग्रेस के बड़े स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंपी है। जो चंपावत में चुनाव प्रचार करेंगे चंपावत उपचुनाव का रिजल्ट 3 जून को आएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...