Site icon Buziness Bytes Hindi

Trump House Raid: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आवास पर छापेमारी में एफबीआई को मिले टॉप सीक्रेट दस्तावेज

न्यूयार्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आवास पर एफबीआई की छापेमारी में टॉप सीक्रेट दस्तावेज बरामद हुए है। इसको लेकर एफबीआई ने अब अपना बयान जारी किया है। एफबीआई ने जारी किए बयान में बताया है कि कुछ समय पहले छापेमारी में ट्रंप के यहां से बरामद 15 में से 14 बक्से में अमेरिकी रिकॉर्ड रखे हुए थे। इनमें से 25 दस्तावेजों को टॉप सीक्रेट के रूप में चिह्नित किया है। इन्हें रद्दी अखबारों व मैगजीन के बीच छिपाकर रखा था।  एफबीआई द्वारा जारी किए हलफनामे के मुताबिक इस साल की शुरुआत में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फ्लोरिडा संपत्ति से बरामद हुए 15 बक्सों में से चौदह में दस्तावेज भरे हुए थे। इनमें से कई शीर्ष गुप्त दस्तावेज, विभिन्न अखबारों और पत्रिकाओं और व्यक्तिगत कागजों के बीच छुपाकर रखे गए थे। ट्रंप के -मार-ए-लागो एस्टेट’ में इन्हें रद्दी के बीच छुपाकर रखा था। ये गोपनीय दस्तावेज अवैध रूप से यहां रखे गए थे। 

Read also: Big Breaking: भारत में निर्मित तेजस लड़ाकू विमान में अमेरिका ने दिखाई दिलचस्पी, अर्जेटीना ने जताई खरीद की इच्छा

करीब दो सप्ताह पहले अमेरिका फ्लोरिडा राज्य में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर से फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन ‘एफबीआई’ ने टॉप सीक्रेट सरकारी दस्तावेज बरामद किए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया कि एफबीआई एजेंटों ने फ्लोरिडा में ट्रंप के घर की तलाशी ली थी। इस तलाशी के दौरान कुछ गोपनीय दस्तावेजों जब्त किए गए थे। दस्तावेज परमाणु हथियारों से जुड़े रहे थे।  पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने गुप्त दस्तावेजों को आवास में रखकर जासूसी अधिनियम का उल्लंघन किया। एफबीआई ने संघीय मजिस्ट्रेट द्वारा जारी वारंट के आधार पर ट्रंप के आवास की तलाशी ली थी। इसके चार दिन बाद एजेंसी ने कानूनी दस्तावेजों को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे।

Exit mobile version