Site icon Buziness Bytes Hindi

FAU-G गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस


FAU-G गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस

FAUG (Fearless and United Guards) गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। FAUG एप डेवलपर्स बैंग्लोर बेस्ड n-Core गेम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने गुरूपूरव पर्व के पावन मौके पर गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन का ऐलान किया है। यूजर Google Play Store से गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और इस तरह वो FAUG गेम को खेलने वाले पहले प्लेयर्स में शामिल हो जाएंगे। FAUG गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन केवल एंड्रॉयड यूजर के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने कंफर्म नही किया है कि iOS यूजर के लिए गेम को कब लॉन्च किया जाएगा। 

बता दें कि भारत में पॉप्युलर PUBG गेम्स के बैन के तुरंत बाद एक्टर अक्षय कुमार की तरफ से FAUG गेम की लॉन्चिंग का ऐलान किया था। हालांकि PUBG के देश में दोबारा लॉन्चिंग की खबरों के बीच FAUG गेम की लॉन्चिंग में देरी हुई है। Studio की तरफ से FAUG गेम्स को नवंबर में लॉन्चिंग का ऐलान किया था। लेकिन ऐलान के बाद से अब तक FAUG गेम का इंतजार हो रहा है। हालांकि अब कंपनी ने गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इसी के साथ FAUG गेम्स की जल्द लॉन्चिंग की उम्मीद जताई जा रही है। प्री-रजिस्ट्रेशन के डिस्क्रिप्शन पर देखें तो आपको गेम्स के कुछ ग्राफिक्स नजर आएंगे, जिससे गेम्स की थीम के बारे में मालूम चल रहा है। 

कैसे करें प्री रजिस्ट्रेशन

Exit mobile version