PUBG को कड़ी टक्कर देने के लिए FAU-G भारत में इसी महीने हो सकता है लॉन्च

टेक्नोलॉजीPUBG को कड़ी टक्कर देने के लिए FAU-G भारत में इसी महीने...

Date:


PUBG को कड़ी टक्कर देने के लिए FAU-G भारत में इसी महीने हो सकता है लॉन्च

भारत सरकार ने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इस साल कई चाइनीज ऐप्स और गेम्स पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें लोकप्रिय PUBG मोबाइल गेम भी शामिल हैं। इस गेम पर बैन लगने के बाद यूजर्स को इसका बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के लिए FAU-G गेम को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस गेम को पिछले दिनों प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और केवल तीन दिनों में ही 10 लाख से ज्यादा यूजर्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। वहीं अब इसकी लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी सामने आई है। 

PUBG को कड़ी टक्कर देने के लिए FAU-G भारत में इसी महीने हो सकता है लॉन्च
Image Source: Google

InsideSport वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार FAU-G गेम को आधिकारिक तौर पर भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यानि जल्द ही यूजर्स के बीच इसका इंतजार खत्म होने वाला है। हालांकि, FAU-G की डेवलपर कंपनी की ओर से इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन प्री-रजिस्ट्रेशन और अब रिपोर्ट के बाद कहा जा सकता है कि इस गेम के लिए यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं पड़ेगा।

बता दें कि हाल ही में FAU-G गेम की डेवलपर कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी शेयर करते हुए बताया था कि केवल तीन दिनों के भीतर FAU-G गेम को 10 लाख से ज्यादा लोग प्री-रजिस्टर कर चुके हैं। जो कि इस बात का संकेत है कि यूजर्स के बीच यह लॉन्च से पहले ही लोकप्रिय होने लगा है। अगर आप भी इस गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो गूगल प्ले पर जाकर कर सकते हैं।

FAU-G गेम को खासतौर पर PUBG के विकल्प के तौर पेश किया जाएगा। इस गेम में प्लेयर्स को भारतीय सैनिको तरह चौकंन्ने रहकर अपने क्षेत्र की सुरक्षा करनी होगी। इसमें गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए खास फीचर्स का उपयोग किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related