मेरठ। मेरठ के बेटी फातिमा ने छठीं अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलेटिक्स मीट में दो पदकों जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वहीं फातिमा ने 2024 पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालिफाई करने के साथ ही वल्र्ड चैैंपियनशिप- 2023 और एशियन गेम्स में जगह पक्की की है। वह एशिया में अब दूसरी रैंक की खिलाड़ी बन गई हैं। नॉर्थ अफ्रीका के मोरक्को में आयोजित ग्रैंड प्रिक्स में मेरठ की बेटी फातिमा खातून ने चक्का फेंक में कांस्य पदक जीता। जबकि भाला फेंक में फातिमा चैथे स्थान पर रहीं। छठी अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलेटिक्स मीट में फातिमा ने दो पदकों के साथ 2024 पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसी के साथ ही फातिमा ने वल्र्ड चैंपियनशिप- 2023 व एशियन खेल में जगह पक्की कर ली।
किठौर के राधना गांव की रहने वाली फातिमा ने हौसले के बल पर यह सफलता हासिल की है। फातिमा ने चक्का फेंक में 17.65 मीटर थ्रो करते हुए कांस्य पदक जीता। इस सफलता के लिए उप्र पैरालंपिक कमेटी से विकास ़कुमार, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्यों, पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मलप्पा बंगारी, स्पोट्र्स अधिकारी अलका तोमर आदि ने बधाई दी है।

