Site icon Buziness Bytes Hindi

Lucknow Murder: माँ की हत्या करने वाले बेटे को बचाना चाहता है बाप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में PUBG लिए अपनी माँ को गोलियां मारकर हत्या कर देने वाले लड़के को बचाने के लिए बाप गुहार लगा रहा है वहीँ अपनी माँ को मारने का बेटे को कोई अफ़सोस नहीं है। पुलिस से पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया कि उसने PUBG गेम खेलने से रोका टोकी से नाराज़ होकर माँ की हत्या की। यह पूछे जाने पर कि अगर माँ  की जगह पिता होते तो क्या तब भी यही करते , उसका जवाब था कि तब की तब देखी  जाती, अभी इसपर क्या कहूँ। उसे अपनी माँ को मारने का कोई अफ़सोस भी नहीं. वहीँ नाबालिग हत्यारे का पिता जो सेना में कार्यरत है और पंजाब में तैनात है अपने बेटे को बचाने आगे आया है।

Read also: Chandauli Car Accident: विधायक की स्कार्पियो डम्फर से टकराई,चकिया विधायक गम्भीर घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती

पिता का कहना है बेटे से नासमझी में यह हत्या हुई है। उसके मुताबिक उसने अपनी पत्नी को खो दिया है अब बेटे को नहीं खोना चाहता। उसने पुलिस से इस बारे में अपील भी की है लेकिन पुलिस ने उसको कानूनी मदद लेने की सलाह दी है। दूसरी तरह पुलिस से पूछताछ के दौरान लड़के ने बड़ी बेखौफी से सवालों का जवाब दिया। उसने माँ की हत्या के बाद दोस्तों संग पार्टी भी की, बहन को दो दिनों तक उसकी पसंद का खाना खिलाता रहा, हत्या के आरोप से बचने के लिए तरह तरह की कहानियां भी गढ़ता रहा। 

Read also: दिन निकलते ही भीषण सड़क हादसे में दंपति सहित चार की दर्दनाक मौत

बता दें कि पिछले शनिवार और रविवार के बीच की रात को उस कलयुगी बेटे ने माँ द्वारा PUBG गेम खेलने से रोकने पर आवेश में आकर अपनी माँ की हत्या कर दी थी। पड़ोसियों द्वारा बदबू आने की सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची तो दो नाबालिग भाई बहनों के अलावा एक महिला की लाश मिली जिससे बदबू आ रही थी। लाश को कई गोलियां मारी गयी थीं। पुलिस की पूछताछ में PUBG गेम के कारण हुई हत्या का खुलासा हुआ।

Exit mobile version