Site icon Buziness Bytes Hindi

बेटे की मौत से टूट गए पिता


बेटे की मौत से टूट गए पिता

पटना। टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से दर्शकों के बीच जगह बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है. सुशांत 34 साल के थे और डिप्रेशन का शिकार थे. इस खबर के आने के बाद सभी को बड़ा झटका लगा है. सुशांत के परिवार वाले इस खबर को सुनने के बाद सदमे में हैं. हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुशांत ने आत्महत्या क्यों की.

सुशांत सिंह राजपूत पटना के रहने वाले थे. वो मुंबई के बांद्रा में अकेले रहते थे. सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके बारे में खबर दी. जानकारी के बाद पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है. वहीं पटना में सुशांत का परिवार सदमे में है. उनके पिता केके सिंह पटना में ही रहते हैं. उन्हें फोन पर सुशांत की मौत की खबर मिली और अभी वे बोल पाने की हालत में नहीं हैं. शुरूआती खबर की माने तो सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे.

नई जनरेशन के बेहतरीन स्टार्स में एक थे सुशांत
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल देश में निकला होगा चांद से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. लेकिन उन्हें पहचान सीरियल पवित्र रिश्ता में मानव देशमुख के किरदार से मिली. इस शो में अंकिता लोखंडे उनके साथ थीं, जिनकी साथ सुशांत का रिलेशन भी रहा. 6 साल लम्बा ये रिश्ता अचानक से टूट गया था. बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काई पो छे से डेब्यू किया था. उन्होंने एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे, केदारनाथ, राबता और ड्राइव जैसी फिल्मों में काम किया था. बॉलीवुड में उनके काम की खूब सराहना होती थी और उन्हें बढिय़ा एक्टर्स की लिस्ट में गिना जाता था.

Exit mobile version