Site icon Buziness Bytes Hindi

uttarpradesh news: फिरौती के लिए बाप बेटे का अपहरण कर हत्या,सिपाही की तलाश में दबिश

शामली। थाना कांधला में मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी बाप-बेटे की हत्या के मामले में यूपी पुलिस के सिपाही विक्रांत के भाई अर्जुन, मां और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि फरार सिपाही विक्रांत को पकड़ने के लिए एसएसपी ने पांच टीमें बनाई हैं। आरोपी सिपाही विक्रांत की मां और उसकी पत्नी को अपहरण और हत्या में साजिश होने का आरोपी बनाया है। 

जांच में पता चला कि आरोपी सिपाही विक्रांत प्रतिनियुक्ति पर आइबी में चला गया था। इस समय वह पीएसओ के पद पर है। उसके बारे में और सूचनाएं जुटाई जा रही है। गिरफ्त में आए आरोपी अर्जुन ने पुलिस को बताया कि विक्रांत ने ही अपनी सर्विस रिवाल्वर उसको दी थी। सीओ कैराना बिजेंद्र भड़ाना के अनुसार तीन आरोपियां की गिरफ्तारी हो गई है। शेष को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। 

Read also: अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी समेत 26 अधिकारी व कर्मी दोषी,106 लोगों की हुई थी मौत

मामले की छानबीन करने पर पता चला कि एक युवक भूपेंद्र ने विक्रांत के भाई अर्जुन को सेना में नौकरी लगवाने के लिए 16 लाख रुपये लिए थे। काम न होने और रुपये नहीं मिलने पर सिपाही विक्रांत,उसके भाई ने भूपेंद्र, उसके बेटे का अपहरण कर लिया था। जिनको सिपाही विक्रांत ने गत पांच अप्रैल से शामली स्थित अपने गांव में बंधक बनाया हुआ था। सिपाही विक्रांत ने भूपेंद्र की मां को छोड़ दिया था। मां ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस छापा मारने सिपाही विक्रांत के घर पहुंची।

लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही विक्रांत और उसका भाई अपहत बाप-बेटे को लेकर निकल गए। इसके बाद दोनों को गोली मार दी। सिपाही विक्रांत अपने परिवार के साथ मेरठ टीपीनगर थानाक्षेत्र के रोहटा रोड पर रहता है। जहां पर उसकी जान-पहचान भूपेंद्र से हुई।

Exit mobile version