Video Viral: शर्मनाक- अस्पताल से बेटे का शव छुड़ाने के लिए बाप मांग रहा है भीख

नेशनलVideo Viral: शर्मनाक- अस्पताल से बेटे का शव छुड़ाने के लिए बाप...

Date:

बिहार से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आ रही है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति लोगों से भीख मांग रहा है। भीख मांगना कोई नई बात नहीं है लेकिन जिस लिए भीख मांग रहा है वह मेडिकल प्रोफेशन के लिए बदनुमा दाग़ है, यह व्यक्ति एक अस्पताल से अपने बेटे के शव को छुड़ाने के लिए भीख मांग रहा है। 

Also Read : ED raids Satyendra Jain’s House : अरविंद केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर ईडी की छापेमारी में तीन करोड़ कैश और गोल्ड बरामद

यह मामला बिहार के समस्तीपुर का बताया जा रहा है, कहा जा रहा है कि अस्पताल वाले उसके बेटे की लाश के लिए 50 हज़ार रूपये की मांग कर रहे हैं। बेहद गरीब लग रहा यह बेचारा बाप अस्पताल की मांग पूरा करने के लिए अब घर भर जाकर 50 हज़ार रूपये इकठ्ठा कर रहा है। इस पूरे मामले के प्रकाश में आने पर सिविल सर्जन ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

Also read: एयरपोर्ट और विमान के भीतर मास्क लगाना ​अनिवार्य, कोरोना संक्रमण बढ़ा तो लागू हुआ नियम

वैसे तो बिहार में सुशासन बाबू यानि नितीश कुमार की सरकार है लेकिन कितना सुशासन है यह इस घटना से ही पता चलता है। एक गरीब बाप से कहा जा रहा है कि शव तभी मिलेगा जब पैसा मिलेगा। वैसे भी कहा जाता है कि समस्तीपुर में बिना पैसा दिए कुछ नहीं होता। यह घटना न केवल मानवता के लिए शर्मनाक है बल्कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और फैले भ्रष्टाचार की ज़िंदा मिसाल है। अस्पतालों में इंसान अपनी जान बचाने जाता है लेकिन बिहार में लाशों का भी सौदा हो रहा है। बहुत शर्मनाक है यह!

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related