Site icon Buziness Bytes Hindi

Breaking News: जमीनी विवाद में पिता ने बंदूक से बेटे पर झोंका फायर, हालात गंभीर

मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल में जमीनी विवाद के चलते पिता पुत्र के बीच हुई कहासुनी में पिता ने बेटे को गोली मार दी। पिता ने बेटे को गोली घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से मारी है। बताया जाता है कि जमीन के विवाद में हुई लड़ाई के बाद पिता काफी आक्रोशित था। गोली लगने के बाद घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के लोग पहले घायल युवक को आनन-फानन सीएचसी भूड़बराल में ले गए। जहां युवक की गंभीर हालत को देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पिता को लाइसेंसी बंदूक के साथ ही  गिरफ्तार कर लिया।

Read also: Terrorist in Assam: असम में अल—कायदा ने मजबूत की अपनी जड़े, 11 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस के अनुसार भूड़बराल निवासी मेहकार सिंह का बेटे संजीव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच मेहकार सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और बेटे पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गोली संजीव के माथे से होती हुई निकली। वह घर में लहूलुहान होकर गिर पड़ा।  गांव में गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मेहकार सिंह के घर पर पहुंचे। इसके बाद लहूलुहान संजीव को आनन-फानन सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मेहकार सिंह को हिरासत में ले लिया। मकान में तलाशी लेने पर घर से लाइसेंसी बंदूक, एक तमंचा और एक चिड़ी मार बंदूक बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभी तक थाने में किसी ने तहरीर नहीं दी है।

Exit mobile version