Site icon Buziness Bytes Hindi

Father’s Day 2021: यहां जानें क्यों, कब और कैसे हुई थी इस दिन शुरुआत


Father’s Day 2021: यहां जानें क्यों, कब और कैसे हुई थी इस दिन शुरुआत

लाइफस्टाइल डेस्क: हर साल जून के तीसरे संडे को फादर्स डे मनाया जाता है ,और इस बार पिता को आभार जताने के लिए  20 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा | हमें जितनी जरूरत एक मां की होती है उतनी ही पिता की भी होती है । बच्‍चों के पालन-पोषण में पिता अहम भूमिका निभाते है | 

फादर्स डे का इतिहास

फादर्स डे मनाने की शुरुआत में कुछ लोग मानते है की  फादर्स डे 1907 में पहली बार वर्जीनिया में मनाया गया था और वही से 19 जून 1910 को वाशिंगटन में पहली बार इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। साल 1916 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस दिवस को मनाने के सुझाव को मंजूरी दी। फिर  1966 में राष्ट्रपति लिंडन जानसन ने जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी, और तब से ही यह हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। 

कैसे मनाते हैं फादर्स डे

पिता को कार्ड, गिफ्ट और फूल देकर इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते है | इसके अलावा आउटिंग, सप्राइज डिनर, ट्रिप पर जाकर भी मजेदार तरीके से इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते है, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते बेहतर होगा आप घर पर ही इस दिन को  यादगार बनाएं।

Read also: चार धाम यात्रा पर 22 जून तक लगी रोक

फादर्स डे का महत्व

ज्यादातर लोग मां की कुर्बानी और प्यार को ही महत्व देते हैं जबकि पिता का हाथ भी बच्चों के सिर पर रहना जरूरी है। बच्‍चों के भविष्य की नींव रखने और उनकी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में पिता की अहम भूमिका है | तो इस दिन उन्हें थैंक्यू जरूर कहें।

Exit mobile version