एकतरफा प्यार में कर दी बाप-बेटी की हत्या

मेरठ रीजनएकतरफा प्यार में कर दी बाप-बेटी की हत्या

Date:


एकतरफा प्यार में कर दी बाप-बेटी की हत्या

भाई बचाने दौड़ा तो उसे भी मार दी गोली,उसकी हालत गंभीर

मेरठ में लॉक डाउन के दौरान क्राइम में कुछ अंकुश लगा था.लेकिन अब फिर मेरठ क्राइम की राह में लौटने लगा है.ताजा मामला मेरठ के टीपी नगर के शिवपुरम कॉलोनी का है.यहाँ शनिवार देर रात एकतरफा प्यार में आशिक ने शादी से दो दिन पहले युवती व उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. विरोध करने पर युवती के भाई को भी गोली मार दी.बताया जा रहा है कि आरोपी युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता था जिसके बाद शनिवार देर रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे डाला. कल शादी होनी थी

राजकुमार की बेटी आंचल की दो दिन बाद 29 जून को बारात आनी थी. पड़ोसी सागर आंचल से एकतरफा प्यार करता था शनिवार को सागर ने अपने दो मौसेरे भाई बुला लिए.आरोप है कि सागर और उसके मौसेरे भाई ने राजकुमार के घर पर हमला बोल दिया. आरोपियों ने आंचल व उसके पिता राजकुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. गोलियों की आवाज सुनकर आंचल का भाई दौड़कर आया तो आरोपियों ने उसको भी गोली मार दी.पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों एकत्र हो गए. इससे पहले लोग आरोपियों की घेराबंदी करते कि वह हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए.इस वारदात की जानकारी लगते ही टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई लहूलुहान हालत में तीनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. जहां पिता पुत्री को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी लेकिन वे हाथ नहीं लग सके पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related