Site icon Buziness Bytes Hindi

McDonald’s ने अमेरिका में बंद किए सभी दफ्तर, कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी

mcdonald

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड श्रृखलाओंं में से एक मैकडॉनल्ड्स ने अमेरिका में कर्मियों को वर्चुअली तरीके से काम करने की बात कह अपने सभी दफ्तरों को बंद कर दिया है। माना जा रहा है कि कंपनी इस दौरान अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों को छंटनी के नए दौर के बारे में सूचित करने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी अमेरिकी रिपोर्ट्स में यह बात कही गई है।

कर्मियों को घर से काम करने की सलाह

कंपनी ने पिछले सप्ताह अमेरिकी कर्मचारियों को मेल भेजकर सोमवार से बुधवार तक घर से काम शुरू करने को कहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि मैकडॉनल्ड्स ने यह निर्णय इसलिए लिया ताकि वह छंटनी के बारे में वर्चुअल तरीके से कर्मियों को सूचित कर सके। यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि इस दौरान कितने कर्मचारियों को निकाला जाएगा।

बैठकों को रद्द करने के निर्देश

मैकडॉनल्ड्स ने कथित तौर पर कर्मियों को भेजे मेल में लिखा। ‘3 अप्रैल के सप्ताह के दौरान, हम पूरे संगठन में भूमिकाओं और स्टाफिंग स्तरों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में जानकारी देंगे।’ सभी कर्मचारियों को इस सप्ताह पहले से तय सभी इन पर्सन मीटिंग्स को रद्द करने के लिए कहा गया है।

जनवरी में बदली रणनीति

बता दें कि फास्ट फूड चेन कंपनी ने जनवरी में कहा था कि वह अपनी नई व्यापारिक रणनीति के तहत कॉरपोरेट स्टॉफिंग लेवल की समीक्षा करेगी। इसके कारण कुछ क्षेत्रों में छंटनी की स्थिति बन सकती और अन्य क्षेत्रों में विस्तार हो सकता है। माना जा रहा है कि छंटनी की घोषणा बुधवार को की जाएगी।

Exit mobile version