हरी सब्जियों के दाम गिरने से परेशान हुए किसान

बिज़नेसहरी सब्जियों के दाम गिरने से परेशान हुए किसान

Date:

व्यापार;- बढ़ती महंगाई के बीच आज आम आदमी को तो राहत मिली है लेकिन किसानों को आज काफी निराश होना पड़ा है क्योंकि अचानक से आज सब्जियों के दाम अचानक से आसमान से जमीन पर आ गए हैं और मार्केट में तोरई से लेकर लौकी करेला सब काफी सस्ता हो गया है। इनके दाम इतना नीचे गिर गए हैं कि अब किसानों का मार्केट तक का भाडा निकलना मुश्किल हो रहा है। 
मंडी में आज की तोरई 10 रुपये में 3 किलो करेला 5 रुपये किलो आ गया है, जबकि शहरों में अभी भी हरी सब्जियां 20 से 30 रुपये किलो बिक रही हैं। विशेषज्ञ से मिली जानकारी के अनुसार शादी विवाह का सीजन चल रहा है जिसके चलते अब मार्केट में हरी सब्जियों की डिमांड कम हुई है जिसके चलते आज मार्केट में हरी सब्जियों के दाम गिर गए हैं ।
हालाकि अभी भी मार्केट में परवल 30 से 40 रुपए किलो के भाव मे बिक रहा है। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार टमाटर का खुदरा औसत भाव 54.74 प्रतिशत उछलकर 26.27 रुपये से 41.11 रुपये पर , प्याज 9.18 फीसद सस्ता हुआ है। अगर हम ताजा आकड़ो की बात करें तो प्याज का औसत भाव 23.94 रुपये पर आ गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related