Site icon Buziness Bytes Hindi

जारी रहेगा किसान आंदोलन, 27 को बैठक, 29 को ट्रैक्टर मार्च


जारी रहेगा किसान आंदोलन, 27 को बैठक, 29 को ट्रैक्टर मार्च

सोनीपत। मोदी सरकार द्वारा कृषि सुधार कानूनों को वापस लिए जाने के बाद भी किसान आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में 27 को होने वाली बैठक औऱ 29 का ट्रैक्टर मार्च पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।

रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया है की पहले से तय प्रोग्राम चलते रहेंगे। 27 नवंबर को होने वाली संयुक्त किसान मोर्च की बैठक मे पीएम मोदी को ओपन लेटर लिखकर बाकी मांगो को भी पूरा करने को कहा जाएगा।

Read also: कृषि कानून वापसी के ऐलान के बाद भी संयुक्त किसान मोर्चा अपनी मांगों पर अड़ा, बताई आगे की रणनीति

आज सिंघू बॉर्डर पर हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे बलबीर सिंह राजेवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की बैठक में पीएम मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने पर चर्चा हुई औऱ आगे की रणनीति बनाई गयी। उन्होंने एमएसपी, बिजली संशोधन बिल, किसानों पर दर्ज मुक़दमे वापस लेने और किसान आंदोलन पर किसानों की मौत पर सरकार के फैसले को लेकर पीएम मोदी को ओपन लैटर लिखा जाएगा।

Read also: बातचीत के रास्ते भी खोलें सरकारः संयुक्त किसान मोर्चा

राजेवाल ने बताया की बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पहले तय कार्यक्रम आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। 27 तारीख को संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग होगी औऱ 29 नवंबर को संसद तक ट्रैक्टर मार्च होगा।

Exit mobile version