Site icon Buziness Bytes Hindi

“किसान मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार”, राहुल का मोदी सरकार पर हमला


“किसान मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार”, राहुल का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि किसान सरकार से अपना अधिकार मांग रहे हैं और सरकार उनके ऊपर अत्‍याचार कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार पर एक बार फिर हमला किया है।

राहुल का ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, देश की सीमा पर जान बिछाते हैं जिनके बेटे, उनके लिए कीलें बिछाई हैं दिल्ली की सीमा पर। अन्नदाता मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार!

कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
वहीं किसानों के आंदोलन को 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर ट्वीट के जरिए हमला बोला है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा है कि अहंकार में चूर हो, क्यों इतने मग़रूर हो। सामने किसान है, हथेली पर उनकी जान है।। तुम क्या चाहते हो, वो हथकंडों से डर जाएंगे। अन्नदाता हैं, अहंकार तुम्हारा चूर कर जाएंगे।।

भाजपाई अहंकार के भी 100 दिन पूरे
इतना ही नहीं कांग्रेस ने आगे ट्वीट किया कि किसान आंदोलन के 100 दिन हो चुके हैं और भाजपाई अहंकार के भी। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की शहादत जारी है। मगर हुकूमत का अहंकार ज्यादा भारी है।।

Exit mobile version