Site icon Buziness Bytes Hindi

भाकियू नेता Rakesh Tikait पर फेंकी गई स्याही,आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु। किसान नेता राकेश टिकैत पर आज एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी। जिस समय व्यक्ति ने इस हरकत को अंजाम दिया किसान नेता राकेश टिकैत एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। घटना बेंगलुरु के गांधी भवन में हुई। जहां पर राकेश टिकैत के चेहरे पर एक व्यक्ति ने स्याही फेंकी। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत बेंगलुरु के गांधी भवन में एक पत्रकारा वार्ता को संबोधित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं भाकियू नेता राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने के बाद से किसानों में आक्रोश है। भाकियू टिकैत गुट के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो वे प्रदेश में आंदोलन चलाएंगे। भाकियू टिकैत गुट के मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। इस पूरे प्रकरण पर जब राकेश टिकैत से बात की गई तो उनका कहना था कि कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए इस तरह की हरकते करते हैं। उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं से शांति की अपील की है।

Exit mobile version