Site icon Buziness Bytes Hindi

साईकिल पर सवार फरहत अली दे रहे कोरोना से बचाव का संदेश


साईकिल पर सवार फरहत अली दे रहे कोरोना से बचाव का संदेश

अपनी साईकिल को दिया पुलिस की फैंटम का लुक
माइक और स्पीकर लगा हुआ है उनकी फैंटम साईकिल में

मेरठ। आप सभी लोग कोरोना महामारी से बचाव के लिये मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करें, भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें। साइकिल पर सवार मेरठवासियों को कोरोना से बचाव का संदेश देते फरहत अली लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जगह-जगह पर अपनी साईकिल पर लगे माइक-स्पीकर से फरहत अली ‘‘याद रखें दो गज दूरी-मास्क है जरूरी आपके हाथ में ही आपकी सुरक्षा है’’ जैसे संदेश देकर लोगों को जगारूक कर रहे हैं।

यूपी पुलिस की फैंटम तो आप सबने देखी होगी जिसमें माइक लगा होता है और पुलिस अनाउंसमेंट भी करती रहती है। कोरोना काल में इन फैंटम पुलिसकर्मियों ने बाइक पर लगे माइक से लोगों को कोरोना से बचाव के संदेश भी प्रसारित किये हैं। मेरठ निवासी फरहत अली के पास मोटरसाईकिल तो नहीं है मगर उन्होंने अपनी साईकिल को ही फैंटक का रूप दे दिया है। खुद हल्के नीले रंग की वर्दी पहने फरहत अली सुबह से ही साईकिल पर सवार होकर घर से निकल जाते हैं। शहर के प्रमुख स्थानों या जहां पर भी वह भीड़ देखते हैं अपनी साईकिल पर लगे माइक-स्पीकर से लोगों को कोरोना से बचाव करने का संदेश प्रसारित करने लगते हैं। वह समय-समय पर खुद भी कमान संभालते हैं और अपने अनोखे अंदाज में लोगों को जागरूक करते हैं।

फरहत अली का कहना है कि वह एक समाजसेवक हैं। मेरठ के लोगोें को कोरोना का खतरा और उससे बचाव के उपाय बताने के लिये वह शहर भर में घुमते हैं। उनका कहना है कि उनके पास मेरठ के कमिश्नर का आदेश है जिसके अन्र्तगत वह जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

Exit mobile version