Site icon Buziness Bytes Hindi

अदा शर्मा के डांस मूव्स पर फ़िदा हुए फैंस


अदा शर्मा के डांस मूव्स पर फ़िदा हुए फैंस

नई दिल्ली: अदा शर्मा हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. अदा शर्मा का एक डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अदा शर्मा का यह थ्रोबैक डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. साथ ही वो इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं. अदा शर्मा के वीडियो को 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

अदा शर्मा इस वीडियो में अपने डांसिंग मूव्स से सभी को हैरान कर रही हैं. यह पहला मौका नहीं है जब उनका कोई वीडियो वायरल हुआ हो. हाल ही में ‘गली बॉय’ फिल्म के रैप सॉन्ग ‘मजबूरी’ पर अदा शर्मा क्लासिकल डांस करती नजर आई थीं. वीडियो में अदा शर्मा के मूव्स देखने लायक थे. वीडियो में एक्ट्रेस अपने पैरों में घुंघरू बांधकर रणवीर सिंह के रैप सॉन्ग पर डांस करती नजर आई थीं. उनका डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था.

अदा शर्मा आखिरी बार फिल्म ‘कमांडो 3’ में नजर आई थीं. बता दें कि अदा शर्मा ने पढ़ाई खत्म करने के बाद साल 2008 में आई हॉरर फिल्म ‘1920’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. ‘1920’ की सफलता के बाद अदा शर्मा ने कई फिल्मों में अपना किरदार निभाया. ‘हंसी तो फंसी’ मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की गल्फ्रेंड और परिणीति चोपड़ा की बहन का रोल अदा करने वाली अदा शर्मा की एक्टिंग को इस फिल्म में भी काफी सराहा गया था.

Exit mobile version