Site icon Buziness Bytes Hindi

विदेश घूमने जा रहे है तो जरूर करें इन भव्य मंदिरों के दर्शन


विदेश घूमने जा रहे है तो जरूर करें इन भव्य मंदिरों के दर्शन

आइए जानते हैं विदेशों में मौजूद उन भव्य मंदिरों के बारे में, जिन्हें देखकर शायद आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। 

मुरूगन टेंपल, ऑस्ट्रेलिया 

Image Source:: Google

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में स्थित इस भव्य मंदिर में भगवान मुरूगन विराजमान हैं। चूंकि भगवान मुरुगन को पहाड़ों का देवता माना जाता है, इसलिए इस मंदिर को भी न्यू साउथ वेल्स के पहाड़ों पर बनवाया गया है। 

मुन्नेस्वरम मंदिर, श्रीलंका 

Image Source: Google

श्रीलंका के मुन्नेस्वर गांव में स्थित यह एक भव्य और विशाल मंदिर है, जिसके परिसर में कुल पांच मंदिर हैं। इसमें भगवान शिव और मां काली का भी मंदिर है। मान्यता है कि भगवान राम ने रावण का वध करने के बाद इसी जगह पर भगवान शिव की आराधना की थी। 

सागर शिव मंदिर, मॉरीशस 

Image Source: Google

मॉरीशस एक द्वीपीय देश है, जहां बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं और यह मंदिर उनके लिए एक पवित्र धार्मिक स्थल है। 2007 में बने इस मंदिर की खासियत ये है कि यहां भगवान शिव की 108 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा स्थापित है। 

पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल  

Image Source: Google

काठमांडू में बागमती नदी के किनारे स्थित यह मंदिर दुनिया के कुछ सबसे प्राचीन हिंदू मंदिरों में से एक है। यहां भगवान शिव के पशुपति रूप की पूजा की जाती है। 

Exit mobile version