Site icon Buziness Bytes Hindi

मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन


मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन

दो गज़ सही लेकिन ये मेरी मिलकियत तो है
ऐ मौत तूने मुझको ज़मींदार कर दिया ll

जी हाँ, ज़िन्दगी की असलियत की अक्कासी करने वाली इन बेहतरीन लाइनों को लिखने वाला अब इस दुनिया में नहीं रहा| मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन हो गया है. वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और आज ही उन्होंने अपने लाखों प्रशंसकों को ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर दी थी.

राहत इंदौरी ने ट्वीट किया था , ‘कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।’

आगे उन्होंने अपने ट्वीट में लोगों से अपील की थी कि उनके बारे में जानकारी के लिए बार-बार उन्हें या परिवार को फोन न करें, इसकी जानकारी ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से मिलती रहेगी।

Exit mobile version