Site icon Buziness Bytes Hindi

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, घर से मिला था गांजा


मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, घर से मिला था गांजा

मुंबई: शनिवार दोपहर से जारी ड्रग्स केस में सवाल-जवाब के बाद एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी के अनुसार, उनके ऑफिसर्स ने भारती सिंह के घर रेड की थी जिसके बाद उनके घर से गांजा मिला है। पूछताछ के दौरान भारती सिंह कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। एनसीबी ने भारती की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। फ़िलहाल उनके पति हर्ष लिंबाचिया से एनसीबी पूछताछ कर रही है।

NCB को मिला था इनपुट
एनसीबी के मुताबिक, शनिवार को एनसीबी ने खार वेस्ट में छापेमारी की थी जिसके बाद एक 21 साल के ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया गया था। छापेमारी के दौरान उसके पास से एनसीबी ने 15 LSD ड्रग्स के ब्लॉट, 40 ग्राम गांजा और नितराज़ीपाम नाम की नशे की दवाइयाँ बरामद कीं थीं। इस करवाई के दौरान और पहले से एनसीबी के पास मौजूद इनपुट के आधार पर भारती सिंह के प्रोडक्शन हाउज़ और घर पर रेड की गई। इस छापेमारी के दौरान एनसीबी को 86.5 ग्राम गांजा मिला। इस दौरान भारती और उनके पति हर्ष घर पर ही मौजूद थे। छापेमारी कर रहे ऑफिसर्स ने दोनों को हिरासत में लिया और दक्षिण मुंबई के ऑफिस लेजा कर लंबी पूछताछ की।

गांजा लेने की बात स्वीकारी
हालांकि एनसीबी दफ्तर पहुंचने के बाद भारती ने कहा कि, ‘‘मुझे सिर्फ पूछताछ के लिए लाया गया है।’ सूत्रों के मुताबिक, “दोनों ने गांजा लेने की बात स्वीकार की है।” एनसीबी ने इस मामले में भारती को गिरफ्तार कर लिया है और हर्ष को अपनी हिरासत में रखा है। फिलहाल हर्ष से पूछताछ जारी है।

Exit mobile version