मशहूर एक्ट्रेस कुमकुम का निधन

बॉलीवुडमशहूर एक्ट्रेस कुमकुम का निधन

Date:


मशहूर एक्ट्रेस कुमकुम का निधन

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कुमकुम का निधन हो गया है. वह 86 साल की थीं. इस खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार थीं. उनके निधन पर मशहूर एक्टर जगदीप के बेटे नावेद जाफरी ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है: “हमनें एक और रत्न खो दिया. मैं बचपन से इन्हें जानता था. वह हमारे लिए परिवार थीं. एक अच्छी इंसान. भगवान आपकी आत्मा को शांति दें, कुमकुम आंटी.”

कुमकुम ने अपने बॉलीवुड करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्हें मिस्टर एक्स इन बॉम्बे (1964), मदर इंडिया (1957), सन ऑफ इंडिया (1962), कोहिनूर (1960), उजाला, नया दौर, श्रीमान फंटूश, एक सपेरा एक लुटेरा में शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है.

कुमकुम ने अपने दौर के कई स्टार्स के संग काम कर चुकी थीं, जिनमें किशोर कुमार और गुरु दत्त का भी नाम शामिल है. कुमकुम ने पहली भोजपुरी फिल्म ‘गंगा मैया तोहे पियारी चढ़ाईबो’ (1963) में शानदार अभिनय किया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related