Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में किराए के मकान में रहता है शहीद हवलदार बिपुल रॉय का परिवार


मेरठ में किराए के मकान में रहता है शहीद हवलदार बिपुल रॉय का परिवार

मेरठ । लद्दाख के गलवन घाटी में चीनी सेना के साथ बीती सोमवार को झड़प हो गयी थी.20 जवानों की शहादत हो गयी थी. इसमें सिग्नल रेजिमेंट के हवलदार व पश्चिम बंगाल के रहने वाले बिपुल रॉय भी थे.2 साल पहले ही उन्हें लद्दाख भेजा गया था.उनकी पत्नी और मासूम बेटी मेरठ में रहती हैं. अचानक मीडियाकर्मी को देखकर पत्नी को शहादत की सूचना मिली.
फ्लाइट से दिल्ली भेजेंगे
रुम्पा रॉय व सात वर्षीय बेटी तमन्ना को सेना के अधिकारी अपने साथ ले गए.शुक्रवार को दिल्ली ले जाएंगे. वहां से उन्हें विमान से बंगाल भेजा जाएगा. उनकी पत्नी व बेटी यहीं रह रहे हैं.बेटी आर्मी स्कूल में पढ़ती है.

कोविड की वजह से घर में एंट्री नहीं
डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय सहानी सहित अन्य अधिकारी रोहटा रोड स्थित शहीद की पत्नी के पास पहुंचे. कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए किसी को भी घर में एंट्री करने की परमिशन नहीं दी गई.

Exit mobile version