Site icon Buziness Bytes Hindi

UttarPradesh Latest News: प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से मरे लोगों के परिजनों को मिलेंगे चार लाख

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से मरे  लोगों के पारिवारीजनों को 24 घंटों के भीतर 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।  

Read also: UP News: थाना परिसर में किशोरी से दुष्कर्म के बाद पूरा थाना लाइन हाजिर, Akhilesh Yadav ललितपुर रवाना

बता दे पिछले दिनों गोरखपुर व ललितपुर में 2-2 और संभल में एक मौत हुई। ललितपुर में आठ लोग घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है।

बिजली गिरने से थाना पूराकलां के गांव भुचेरा में एक युवक की और पूराकलां में एक वृद्धा की मौत हुई। वहीं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर, रामपुर में आधा दर्जन लोग झुलस गए। दो बच्चों की हालत गम्भीर होने पर उन्हें  जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 

शनिवार को मौसम सुबह से साफ था। दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आया। ग्राम भुचेरा निवासी बालमुकुंद अपने खेत पर जानवर चरा रहा था। बारिश से बचने के लिए वह बरगद पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी वहां बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से बालमुकुंद की मौत हो गई। इससे परिवार में शोक छा गया। 

दूसरी घटना गाँव पूराकलां के मजरा सेवरा खिरक की है। जहाँ खेत में जानवर चरा रही सेबाबाई के ऊपर बिजली गिरी। इससे सेबाबाई की मौके पर मौत हो गई। इससे परिवार में शोक छा गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Read also: किसानों से मिलने के लिए ट्रेन से ललितपुर पहुंची प्रियंका

कोतवाली अंतर्गत ग्राम जमालपुर और रामपुर में बिजली गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। गांव जमालपुर में मौसम सुहावना होने के कारण बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इसी बीच जोर से बारिश हुई। जिससे बचने के लिए बच्चे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी समय समीप में बिजली गिरी जिसकी दमक से अखिलेश,राघवेंद्र, जगदीश, देवेश , मर्दन समस्त निवासीगण ग्राम जमालपुर घायल हो गए।

इसके अलावा रामपुर में बिजली गिरने से जानकी घायल हो गया। पूराकलां में बिजली गिरने से लक्ष्मन का मकान गिर गया।

Exit mobile version