Site icon Buziness Bytes Hindi

Fake Army Major: सेना में नौकरी के नाम पर फर्जी मेजर ने ठगे 30 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

fake army majer

मेरठ। मेरठ लालकुर्ती पुलिस ने सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है। फर्जी मेजर मेरठ कैंट इलाके में मेजर की वर्दी पहनकर घूमता था। वह सेना के जवानों पर भी रौब जमाता था। गिरफ्तार फर्जी मेजर से आर्मी इंटेलिजेंसी पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि फर्जी मेजर ने युवकों की नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी की है। फर्जी मेजर के कब्जे से आर्मी वर्दी और आईकार्ड भी बरामद किए गए है। हरियाणा सरकार के कई विधायक और मंत्री के साथ फोटो भी आरोपी की मिली है।

आर्मी इंटेलीजेंस को सूचना मिल रही थी कि गणेश भट्ट नामक युवक जो कि अब्दुल्लापुर पिनजोर मच्छी वाली गली पंचकुला हरियाणा का रहने वाला है। आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर रहा है। इसके साथ ही कैंट क्षेत्र में घूमकर आर्मी के जवानों पर रौब गालिब कर रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। लालकुर्ती पुलिस ने योजना के तहत फर्जी मेजर गणेश भट्ट को बुधवार की रात सप्लाई डिपो के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी कई दिन से सैन्य क्षेत्र में घूम रहा था।

हरियाणा के विधायक और मंत्री के साथ है फर्जी मेजर के फोटो

लालकुर्ती पुलिस ने बताया कि फर्जी मेजर का मोबाइल फोन चेक किया गया तो उसके हरियाणा सरकार के कई विधायक और मंत्री के साथ उसके फोटो है। उसका नेताओं से क्या संपर्क है, उसके बारे में भी जानकारी की जा रही है। एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण ने बताय कि मेजर रैंक का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार किया गया है। लालकुर्ती पुलिस को मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version