Site icon Buziness Bytes Hindi

शाहरुख़ को डेथ थ्रेट देने वाला फैसल गिरफ्तार

srk

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में छत्तीसगढ़ निवासी फैसल खान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। उसे रायपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। शाहरुख को मिली धमकी के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी। ऐसी धमकियों के बाद शाहरुख और सलमान दोनों के घरों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दोनों पड़ोसी हैं और बांद्रा में रहते हैं।

जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ के रायपुर से फैजल खान को गिरफ्तार किया है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में फैजल को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर सुबह-सुबह रायपुर पहुंची। फैजल को आज 11 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

फैजल ने कहा था कि वह 14 नवंबर को मुंबई आकर बांद्रा पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराएगा। हालांकि, उसके परिचितों ने बताया कि उसे पिछले दो दिनों से कई धमकियां मिल रही हैं, इसलिए उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर बताया था कि सुरक्षा कारणों से वह शारीरिक रूप से नहीं बल्कि ऑडियो-वीडियो माध्यम से उनके सामने पेश होना चाहता है। फैजल खान को सीएसपी अजय सिंह ने गिरफ्तार किया है और इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस को दे दी गई है।

Exit mobile version