दिल्ली में मास्क न पहनने पर अब लगेगा दो हज़ार का जुर्माना

फीचर्डदिल्ली में मास्क न पहनने पर अब लगेगा दो हज़ार का जुर्माना

Date:


दिल्ली में मास्क न पहनने पर अब लगेगा दो हज़ार का जुर्माना

नई दिल्लीः अब दिल्ली में मास्क न पहनने वालों पर 2000 रुपये तक का फाइन लगाया जाएगा. पहले ये जुर्माना 500 रुपये था जिसे चार गुना बढ़ा दिया गया है. दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है.

बुलाई गयी सर्वदलीय बैठक
एलजी से मिलकर लिए गए इस फैसले को आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में इस कदम को उठाना तय किया गया. राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों से निपटने के लिए सीएम ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी जिसमें बीजेपी और कांग्रेस ने भी शिरकत की.

5 लाख के पार हुई मरीज़ों की संख्या
दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 7486 नए मामले सामने आए. इसके बाद राजधानी में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख के पार हो गई है. जबकि, इस महामारी से बुधवार को रिकॉर्ड 131 लोगों की मौत हो गई. यहां दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related