Site icon Buziness Bytes Hindi

Old Father of Nation: फडणवीस की पत्नी ने महात्मा गाँधी को बताया गुज़रे ज़माने का राष्ट्रपिता

amrita

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने प्रधानमंत्री मोदी को देश का नया राष्ट्रपिता बताते हुए महात्मा गाँधी को गुज़रे ज़माने का राष्ट्रपिता बताया। दरअसल फडणवीस की पत्नी अमृता पिछले तीन सालों से नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपिता मानती हैं तीन साल पहले दिए बयान पर वो आज भी कायम हैं, इस बयान में नयी बात यह है कि उन्होंने महात्मा गाँधी को गुज़रे ज़माने का राष्ट्रपिता बताया है.

मोदी को तीन साल से मानती हैं राष्ट्रपिता

पीएम मोदी को राष्ट्रपिता बनाने पर ट्रोलिंग का शिकार हुई अमृता फडणवीस ने कहा कि यह शिवसेना के कुछ ईर्ष्यालु लोगों का काम है, इसमें आम आदमी शामिल नहीं है और मैं एनसीपी या शिवसेना के लोगों को कोई महत्व नहीं देती। अमृता ने कहा कि वो कोई राजनीतिक बयान नहीं देतीं क्योंकि उससे उनका और देवेंद्र जी दोनों का नुक्सान होता है. उन्होंने कहा कि मेरे ज़्यादा बोलने की शिकायत तो आरएसएस तक से भी की गयी लेकिन मैं जैसी हूँ वैसी ही रहूंगी। मैं जानती हूँ कि मेरे बयानों का फायदा लोग उठाते हैं.

फडणवीस को बताया सीएम पद का असली दावेदार

‘अभिरूप न्यायालय’ नाम के कार्यक्रम अमृता फडणवीस ने अपरोक्ष रूप से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का असली दावेदार भी बताया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उसे ही बनाना चाहिए जो उसके लायक हो, जो राजनीति और समाज के लिए समय दे सके और देवेंद्र जी समाज के काम के लिए अपने 24 घंटे देते हैं. मैं चूंकि ऐसा नहीं कर सकती इसलिए मेरी राजनीति में रुचि भी नहीं है. इस मौके पर उन्होंने वेश्या व्यवसाय को भी डिग्निटी मिलने की बात कही. उन्होंने कहा कि नई वेश्याएं तैयार ना हों इसके लिए दलालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Exit mobile version