जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में पहुंचे तो जरूर, लेकिन एक दूसरे के सामने नहीं आए। बीजेपी में चुनाव के पहले ही गुटबाजी हावी हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश में चुनाव अब चंद महीने ही दूर है, सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है। जहाँ एक ओर बीजेपी की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान संभाल रही है तो वही दूसरी ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मैदान में कूद पड़े है।
Read also: प्रियंका ने कहा, भक्षक के साथ खड़े हैं पीएम मोदी
इस बीच गौतमबुद्धनगर में संगठन की मजबूती से चुनावी नैया को पार करने का इरादा बना रही भारतीय जनता पार्टी को उसके नेता नुकसान पहुंचा सकते हैं। गुरवार को ग्रेटर नोएडा में सिटी बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के लिए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया । जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में पहुंचे तो जरूर, लेकिन एक दूसरे के सामने नहीं आए। बीजेपी में चुनाव के पहले ही गुटबाजी हावी हो चुकी है।
ये पहली बार नही है जब बीजेपी के नेताओ में मन मुटाव सामने आया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी के बावजूद जनप्रतिनिधियों की गुटबाजी दिख कर आई थी। ग्रेटर नोएडा डिपो में गुरुवार को सिटी बस सेवा की शुरुआत के मौके पर मनभेद खुलकर नजर आया।
Read also: जब मोदी की लोकप्रियता घटकर सबसे कम मात्र 36 रह गई
इस कार्यक्रम में सांसद डा. महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह जैसी हस्तियां मौजूद थी।

