Site icon Buziness Bytes Hindi

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बढ़ी सुविधा, सोमवार से शुरू होंगी चार नई उड़ानें


जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बढ़ी सुविधा, सोमवार से शुरू होंगी चार नई उड़ानें

तीन उड़ानें इंडिगो और एक स्पाइसजेट विमानन कपंनी शुरू करेगी

मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद के लिए होंगी उड़ानें

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना प्रसार को रोकने के लिये प्रदेश भर में लाॅकडाउन लगाया गया था। देश में अनलाॅक शुरू होते ही उत्तराखंड में भी विमानन सेवाओं को शुरू कर दिया गया था। इसी क्रम में देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सोमवार से चार नई उड़ान शुरू की जा रही हैं।

मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद के लिए शुरू की जा रही चार नई फ्लाईटों का शेड्यूल तय कर दिया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में एयरपोर्ट से 15 फ्लाईटें संचालित की जा रही हैं। वहीं हवाईयात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते फ्लाईटों की संख्या को बढ़ाना आवश्यक हो गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि मुंबई-देहरादून के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को विमान सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर आएगा और 10.50 बजे वापसी की उड़ान भरेगा। इसी तरह मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को 6.10 बजे फ्लाइट आएगी और 6.50 बजे वापस जाएगी।

अहमदाबाद और देहरादून के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 11.30 बजे विमान आएगा और 12 बजे वापस जाएगा। वहीं, कोलकाता-देहरादून के लिए विमान मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान भरेगा।

विमान दोपहर 2 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर तीन बजे वापस जाएगा। इसी तरह 16 सितंबर बुधवार से हैदराबाद देहरादून के लिए हवाईसेवा शुरू हो जाएगी। विमान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को आवाजाही करेगा। हैदराबाद से विमान 12.25 बजे दून पहुंचकर 1.05 बजे वापसी की उड़ान भरेगा।

Exit mobile version