लाइफस्टाइल डेस्क। Pigmentation Removal: पिगमेंटेशन की समस्या आम है, लेकिन इसका समय रहते इलाज करना भी जरुरी है वरना समस्या बढ़ने लगती है और त्वचा में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। चलिए फिर जानते है इसे कैसे रोका जाए।
मसूर की दाल और कच्चा दूध
मसूर की दाल दाग-धब्बे को दूर करने में मदद करती है, इसमें विटामिन-बी होता है जो स्किन को चमकदार बनता है। इसके अलावा, मसूर की दाल फाइन लाइन्स को भी कम करने में मदद करती है। वही, कच्चा दूध त्वचा को मुलायम बनता है साथ ही स्किन को नमी भी देता है।
इन दोना का इस्तेमाल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। बस कम से कम आधी कटोरी मसूर की दाल को मिक्सर में पीस लें, फिर 3 से 4 चम्मच कच्चे दूध को मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
इस तरह करे फेस पैक का इस्तेमाल
इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, लेकिन लगाने से पहले साफ पानी से अपना चेहरा धो लें। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें, फिर चेहरे को कॉटन की मदद से साफ कर लें। आप इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर लागए, ऐसा करने से पिगमेंटेशन कम होने लगेगी। (Image/Freepik)
