लाइफस्टाइल डेस्क। Eyebrow Badhane Ke Gharelu Upay – घनी आईब्रोज़ देखने में बेहद खूबसूरत लगती है, लड़कियां इसे पाने के लिए पेंसिल से लेकर जेल और पता नहीं क्या-क्या लगती है। लेकिन फिर भी आईब्रोज़ घनी नहीं होती , इसीलिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बातएंगे | ये उपाय आपकी काफी मदद कर सकते है, तो चलिए जानते है।
Read also: आंखों की रौशनी के लिए इन औषधियों को अपनाए
टी-ट्री ऑयल

टी-ट्री ऑयल बालों की ग्रोथ अच्छी करता है, इसे रोज आईब्रोज़ पर लगाने से वे घनी होती है। अब इसे रोज़ाना लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें, असर कुछ ही दिनों में दिख जाएगा।
केस्टर ऑयल

केस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ में फायदेमंद माना जाता है। आप बस इस तेल को लगाएं और 2-3 मिनट के लिए मसाज करें, फिर आधे घंटे बाद धो लें।
प्याज़ का रस

प्याज़ के रस में सल्फर होता है, जो बालों को घना करने में मदद करता है। आप भी प्याज़ का रस निकाल लें और उसे लगाएं, थोड़ी देर रुके फिर पानी से धो लें।
Read also: अंजीर का दूध इम्यूनिटी को करता है बूस्ट, जाने कैसे !
दूध

दूध में प्रोटीन होता है, ये बालों की जड़ों को भोजन देता है। इसीलिए आप एक कटोरी में एक चम्मच दूध लें और रुई की मदद से भौहों पर लगाएं। इसे अच्छी तरह लगाएं , आपको नतीजा दिख जाएगा।

