Site icon Buziness Bytes Hindi

आंखों की थकान दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स


आंखों की थकान दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क:  लैपटॉप और मोबाइल स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करने से आंखों पर प्रभाव पड़ता है, खासकर रात के समय निकलने वाली ब्लू रोशनी आंखों के लिए नुकसानदेह होती है। आंखों में जलन, थकान, खुजली, सूखापन आदि समस्या हो जाती है | अगर आप भी आंखों की थकान और जलन को दूर करना चाहते है, तो अपनाएं ये टिप्स 

लैपटॉप और मोबाइल को अपने आप से  कम से कम 25 इंच दूर रखें, ऐसा करने से आंखों पर कम दबाव पड़ता है।

काम करने से पहले 20 फ़ीट दूर वस्तु को 20 सेकेंड तक देखें , इसके बाद  दूसरी चीज को देखें और फिर पहली वस्तु को 20 सेकेंड तक देखें। ये  एक्सरसाइज रोज करे | 

अगर आपको आंखों की समस्या लंबे समय से है , तो ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करे | ऐसा करने से आंखों में सूखेपन नहीं होगा | आपको बाजार में ह्यूमिडिफायर मिल जाएंगे |

Read also: चाहते है आंखों को बड़ा और खूबसूरत बनाना तो फॉलो करें ये टिप्स 

आंखों की थकान को दूर करने के लिए आई ड्राप का भी इस्तेमाल कर सकते है, लेकिन इस्तेमाल करने से पहले आंखों के डॉक्टर से जरूर सलाह लें और तभी  इस्तेमाल करे | 

Exit mobile version