Extreme Heat In The UK: ब्रिटेन में गर्मी का रेड अलर्ट,40 डिग्री की ओर बढ़ रहा तापमान

इंटरनेशनलExtreme Heat In The UK: ब्रिटेन में गर्मी का रेड अलर्ट,40 डिग्री...

Date:

ब्रिटेन। इस वर्ष ब्रिटेन के लोग भीषण गर्मी से परेशान है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इतिहास में जब से तापमान का रिकॉर्ड रखा जाना शुरू हुआ है उसके बाद से यह पहला अवसर है। जबकि कब्रिटेन में गर्मी को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। अमेरिकी मौसम विभाग की माने तो ब्रिटेन में तेजी से 40 डिग्री तक तापमान जाने का अनुमान है। यह अपने आप में रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रहा है। बताया जाता है कि आज ब्रिटेन में देश में इतिहास का सबसे अधिक तापमान दर्ज करने की संभावना जताई गई है। 
इस स्थिति को देखते हुए ब्रिटिश हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है। मौसम विभाग ने अनुसार लोगों को अब घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी है। आम लोगों से कहा  है कि वो बिना जरूरत के घरों से न निकलें। मौसम विभाग मुख्य कार्यकारी पेनी एंडर्सबी ने बताया कि आज मंगलवार को तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचने की संभावना है। कुछ मॉडल्स में इस साल दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

Read also: China Real Estate Crisis: चीन में भारी कर्ज में डूबा रियल एस्टेट कारोबार,घर नहीं मिलने पर लोगों ने दी किश्त नहीं चुकाने की धमकी

बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी में स्वस्थ लोगों के गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा है। इसमें मौत तक हो सकती है। चेतावनी में कहा है कि ब्रिटिश नागरिक अधिक तापमान सहने में सक्षम नहीं हैं। इतना ही नहीं ब्रिटेन में ब​हुत ही कम घरों, स्कूलों या छोटे व्यवसायों में एयर कंडीशनर की व्यवस्था है। ब्रिटेन के मौसम इतिहास में सबसे भीषण गर्मी साल 2019 में पड़ी जब तापमान 38.7 डिग्री तक पहुंच था। ब्रिटेन में आमतौर पर गर्मी हल्की पड़ती है। जुलाई में अधिकांश औसत अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related